नवाबगंज: देवा में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
बाराबंकी के कस्बा देवा में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और आसपास के क्षेत्रों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी।ईदगाह में सुबह 9 बजे हजारों लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरा ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।