हुज़ूर: अंबेडकर जयंती पर गरमाई सियासत, मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर कांग्रेस का तीखा पलटवार
Huzur, Bhopal | Apr 14, 2026 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मंत्री विश्वास सारंग के बयान को लेकर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताते हुए पलटवार किया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक है|