अकलतरा: नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ अकलतरा थाना में मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, अकलतरा थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि देवरी ( खोंड़ ) गांव का युवक राजा लहरे ने उसकी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से युवक फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक राजा लहरे के खिलाफ दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है।