औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओडियाचक में सोमवार को नवनिर्मित विद्यालय भवन में पठन-पाठन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना कर नए भवन में शिक्षण कार्य की शुरुआत की गई।
वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रधान शिक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण और अभिभावक
कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. तुलसी यादव, रंजीत कुमार, सतीश पाठक, विद्यालय के भूमिदाता दिवंगत कौलेश्वर यादव के पुत्र रामनरेश यादव, विमल यादव, शालीकराम यादव, शिक्षक सह समाजसेवी कपिल कुमार, शिक्षिका सुनैना कुमारी, हुमेरा खातून, शिक्षक नरेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं, ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित रहे।
बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद
उपस्थित लोगों ने नए विद्यालय भवन में पढ़ाई शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बेहतर भवन और शैक्षणिक वातावरण से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी तथा उनकी पढ़ाई में सकारात्मक सुधार होगा। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया।