कोलेबिरा: पोगलोया में हॉकी का जुनून, अमर शहीद अनिल तोपनो टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, कोलेबिरा विधायक रहे उपस्थित
कोलेबिरा।बुधवार को दोपहर 3 बजे कोलेबिरा प्रखंड के पोगलोया में अमर शहीद अनिल तोपनो मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि हॉकी सिमडेगा की पहचान है। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल में भी आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में रावेल लकड़ा, संजय हेरेंज सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।