कोलेबिरा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने तीन मासूम बेटियों की मौत पर शोक व्यक्त किया
सिमडेगा, मंगलवार शाम 5 बजे। बानो प्रखंड के निमतुर गांव में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घटना को पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की।