कोलेबिरा: छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान, बीडीओ ने दिए निर्देश
कोलेबिरा।आगामी छठ महापर्व को लेकर कोलेबिरा प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को 3 बजे प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के छठ घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बीडीओ की अगुवाई में स्वच्छता कर्मियों की टीम ने घाटों की सफाई, जलाशयों की स्वच्छता, तथा घाट के आसपास की गंदगी हटाने का कार्य किया।