कोलेबिरा: कोलेबिरा से 36,649 हस्ताक्षरों वाला “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा गया
रविवार को शाम 6 बजे, कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से 36,649 हस्ताक्षर “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को सौंपे गए। विधायक नमन बिकशल कोनगाड़ी के निर्देश पर जमीर खान, राकेश कोनगाड़ी, जमीर हसन व अमृत डुंगडुंग ने रांची जाकर दस्तावेज़ सौंपा।