कोलेबिरा: पहाड़ टोली गांव से लापता व्यक्ति का शव बनडीपा देव नदी के किनारे मिला, 18 अक्टूबर से था लापता
कोलेबिरा पंचायत के पाहडटोली गांव से लापता वृद्ध व्यक्ति का शव नदी किनारे से बृहस्पतिवार को प्राप्त हुआ. ज्ञात हो कि कोलेबिरा पंचायत के पहाड़ टोली गांव निवासी 64 वर्षीय फागु टेटे गत 18 अक्टूबर से अपने घर से लापता था. इस संबंध में परिजन के द्वारा कोलेबिरा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था।