कोलेबिरा: कोलेबिरा में 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' हस्ताक्षर अभियान, विधायक ने भाजपा पर साधा निशाना
कोलेबिरा। गुरुवार दोपहर 1 बजे अघरमा और टुटीकेल पंचायतों में “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विधायक नमन बिकशल कोनगाड़ी ने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर कर देश में मनुस्मृति लागू करना चाहती है। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता से एकजुट होने की अपील की।