मंडला: सिंगारपुर में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, दो गंभीर सहित आठ लोग घायल
Mandla, Mandla | Jun 23, 2026 विकासखंड मोहगांव के सिंगारपुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छह अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। मंगलवार 12 बजे की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव पहुंचाया गया।