मुशहरी: इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने स्वच्छ,कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा का निरीक्षण किया। इस क्रम में आयुक्त ने प्रभात तारा सराय सैयद अली गर्ल्स स्कूल, एलएस कॉलेज, आरबीबीएम कॉलेज, चापमान हाई स्कूल सहित लगभग आधे दर्जन परीक्षा केंद्र का जायजा लिया।