मुशहरी: जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू, 58,344 परीक्षार्थी हुए शामिल
मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार से इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 58 हजार 344 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर तीन हजार से अधिक वीक्षकों