डीग: महिला कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, तमरेर-मधुबना मार्ग निर्माण की मांग की
Deeg, Bharatpur | Jun 30, 2026 ग्राम तमरेर से ग्राम मधुबना को जोड़ने वाली जर्जर सड़क के निर्माण एवं मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को जिला महिला कांग्रेस कमेटी डीग की जिला अध्यक्ष एडवोकेट स्वेता यादव के नेतृत्व में जिला कलेक्टर मयंक मनीष को ज्ञापन सौंपा गया।