संडीला: संडीला औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों को जुलाई तक PNG गैस मिलने की उम्मीद
जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के तहत जिले में पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी है। अब तक लगभग 25.92 किलोमीटर लंबी 8 इंच की स्टील पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। कुल 110 किलोमीटर के नेटवर्क में से करीब 80 किलोमीटर लाइन चार्ज हो चुकी है, जबकि शेष पर परीक्षण कार्य चल रहा है।