बायसी डिग्री कॉलेज में यूजी दूसरे सत्र की परीक्षा आरंभ
अनुमंडल राजकीय डिग्री कॉलेज, बायसी में पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय सत्र की परीक्षा 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। बायसी कॉलेज में मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के परीक्षार्थियों का सेंटर बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. गोपाल कुमार ने बताया कि आज परीक्षा के पहले दिन 1800 अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में कुल मिलाकर मात्र 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड एवं पहचान-पत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। इसके बिना परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केन्द्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सुधांशु शेखर झा ने बताया कि महाविद्यालय में परीक्षार्थियों की सुविधा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। परीक्षा केन्द्र को आदर्श परीक्षा केन्द्र बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जा गए हैं। परीक्षार्थियों ने परीक्षा केन्द्र पर मौजूद शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छ वाशरूम सहित सभी सुविधाओं की सराहना की। परीक्षार्थियों ने एकमात्र समस्या बताई कि कॉलेज को हाइवे से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है।
#SGDCBAISI #degree #Baisi #exam
Purnea East, Purnia | Oct 2, 2026