ठाकुरगंगटी: तालाबो की गंदगी से पितृ पक्ष में जल तर्पण करने वालों को हो रही है परेशानि
भाद्र पूर्णिमा 16 सितंबर से पितृ पक्ष के प्रारंभ होते ही लोग अपने स्वर्गवासी हो चुके पितरों को जल तर्पण करना प्रारंभ कर दिए हैं जो पूरे 15 दिनों तक चलेगा लेकिन जल तर्पण करने वालों को गांव की गंदे तालाब से काफी परेशानी हो रही है। जहां बहता जल स्रोत है वहां लोग नदियों में जा रहे हैं परंतु जहां नदिया नहीं है वहां तालाबों की गंदगी उन्हें परेशान कर रही है।