अरवल: डीएम कार्यालय में आयोजित डीएम के जनता दरबार में दर्जनों फरियादी पहुंचे, समस्याओं को सुना गया
Arwal, Arwal | Apr 4, 2025 डीएम कुमार गौरव के कार्यालय में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में दर्जनों फरियादी पहुंचे। डीएम ने सभी फरियादियों की फरियाद को गंभीरता से सुनते हुए कई का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया। कुछ मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।