मनोहरथाना: मनोहरथाना पहुंचे जिला कलेक्टर अजय सिंह ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया, 11 पट्टों का किया वितरण
राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका मनोहरथाना में आयोजित शहरी सेवा शिविर का जिला कलेक्टर अजय सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को जनहित के कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।