आबू रोड: आबूरोड के शांतिकुंज पार्क में युवक ने युवती के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने मनचले के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया, किया गिरफ्तार
आबूरोड में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत करने वाले युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। शांति कुंज पार्क में एक युवक द्वारा युवती के साथ अश्लील इशारे व छेड़छाड़ की सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची क्या पुलिस से मौके से आरोपी चंदू राम को हिरासत में लिया उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई