नर्मदापुरम: नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में सुपरवाइजर की बैठक आयोजित, नगर पालिका अध्यक्ष रहीं उपस्थित
नर्मदापुरम नगरपालिका परिषद में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव की उपस्थिति में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी वार्डों के स्वच्छता सुपरवाइज़र मौजूद रहे। बैठक के दौरान सुपरवाइज़रों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि स्वच्छता कर्मियों से किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।