सुपौल: सुपौल में होगी पेपरलेस रजिस्ट्री, समय और परेशानी से मिलेगी राहत जिला निबंध पदाधिकारी तारकेश्वर पांडे ने दी जानकारी
Supaul, Supaul | Aug 11, 2026 सुपौल। जिले में रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब और आसान होने जा रही है। 17 अगस्त 2026 से सुपौल में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत डिजिटल माध्यम से रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मौके पर जानकारी देते हुए सुपौल निबंधन पदाधिकारी तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि 17 अगस्त से पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत होगी।