Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

Speed 50| latest News Today Tv1 India News Channel | in Voice of Dev Shankar

Uttar Pradesh, India | Jun 22, 2026

MORE NEWS

तेज रफ्तार बाइक खड़ी बोलेरो से टकराई, दो युवक गंभीर घायल

मिर्जामुराद (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इलेक्ट्रिक बस डिपो के सामने की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महमूरगंज निवासी मोहम्मद कैफ अपने साथी रेहान के साथ बाइक से मिर्जामुराद से वाराणसी की ओर जा रहे थे। दोनों हाईवे के बजाय सर्विस लेन से यात्रा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। इलेक्ट्रिक बस डिपो के सामने पहुंचते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में पीछे से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की।
सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।

तेज रफ्तार बाइक खड़ी बोलेरो से टकराई, दो युवक गंभीर घायल मिर्जामुराद (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इलेक्ट्रिक बस डिपो के सामने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महमूरगंज निवासी मोहम्मद कैफ अपने साथी रेहान के साथ बाइक से मिर्जामुराद से वाराणसी की ओर जा रहे थे। दोनों हाईवे के बजाय सर्विस लेन से यात्रा कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। इलेक्ट्रिक बस डिपो के सामने पहुंचते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Rajatalab, Varanasi | Jun 22, 2026

वाराणसी में आम आदमी पार्टी ने लगाए चंदा चोर गद्दी छोड़ के नारे, पुलिस से हुई नोकझोक
#लेटेस्टअपडेट #varanasiletestupdate #LETESTNEWS #LetestUpdate #AapParty 👇👇

वाराणसी में आम आदमी पार्टी ने लगाए चंदा चोर गद्दी छोड़ के नारे, पुलिस से हुई नोकझोक #लेटेस्टअपडेट #varanasiletestupdate #LETESTNEWS #LetestUpdate #AapParty 👇👇

Rajatalab, Varanasi | Jun 21, 2026