उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी क्षेत्र से कोर्ट द्वारा निर्गत कुर्की वारंट मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गजराजगंज ओपी की पुलिस ने गजराजगंज ओपी क्षेत्र से कोर्ट द्वारा निर्गत कुर्की वारंट मामले के दो आरोपित को गिरफ्तार किया। दोनो की पहचान संतोष यादव, आलोक राज के रूप में हुई। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर गजराजगंज ओपी थाने लाया। ओपी अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि दोनो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे गिरफ्तारी के डर से भागे फिरते थे।