शाजापुर: बिरगोद में बिजली की सर्विस लाइन तोड़ने की बात को लेकर हुई मारपीट एक व्यक्ति घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी
बिरगोद में एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट जिला अस्पताल में उपचार जारी। मंगलवार को परिजन ने बताया कि विक्रम सिंह अपने खेत पर लगी ट्यूबवेल को चालू करने के लिए बिजली की व्यवस्था कर रहा था, तभी गांव के ही एक युवक ने बिजली की सर्विस लाइन तोड़ दी युवक को विक्रम सिंह समझने के लिए गया, इस दौरान युवक ने विक्रम सिंह पर लाठी डंडों से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया।