बिंदकी: डीघ गांव में मारपीट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, कानूनी कार्रवाई कर भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के डीघ गांव में पुराने विवाद के चलते आरती साहू तथा उसके पुत्र आशुतोष के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने धनीराम उम्र 38 वर्ष, मनीराम उम्र 42 वर्ष तथा हनुमान उम्र 52 वर्ष को गिरफ्तार किया। कानूनी कार्रवाई कर शनिवार को दिन में 3 बजे सभी को न्यायालय भेज दिया। पीड़ित आरती ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।