चकिया: कंपोजिट विद्यालय मवैया में भव्य शिक्षा चौपाल का आयोजन, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ स्वागत
चकिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मवैया में गुरुवार दोपहर 3 बजे शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालय-समुदाय के बीच समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से भव्य शिक्षा चौपाल का आयोजन सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में विधायक कैलाश खरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।