पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह सोमवार को 2 बजे दिवंगत समाजसेवी लल्ली सिंह के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करने घोड़वंछ गांव पहुंचे। इससे पहले नटवार में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नटवार स्थित अन्नया इंटरप्राइजेज के कार्यालय कक्ष में मुखिया प्रतिनिधि अमित राय के नेतृत्व में एक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।