पटना ग्रामीण: तेजस्वी संग मछली खाने वाले VIDEO पर बोले मुकेश सहनी- मैंने तो पहले ही कहा था, मिर्ची लगेगी
राजद नेता तेजस्वी यादव के संग हेलीकॉप्टर में मछली खाए जाने पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। पूरे मामले को लेकर बुधवार को एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मछली खाने के वीडियो के सोशल मीडिया पर डाले जाने और भाजपा के नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने पर कहा क़ि मछली खाने की चीज है तो खाये नहीं।