डौण्डीलोहारा: जनपद सदस्य ने मनरेगा श्रमिकों को बांटे बिस्किट, सराहनीय कार्य
जनपद सदस्य एवं वन विभाग सभापति राजेश्वरी ठोमन टेकाम ने तपती धूप में मेहनत कर रहे रोजगार गारंटी के मजदूरों का हौसला बढ़ाने के लिए सभी श्रमिकों को बिस्किट का वितरण किया , जिससे मजदूरों के चेहरों पर खुशी देखी गई।मजदूरों ने क्षेत्र में हो रहे त्वरित विकास कार्यों और जनप्रतिनिधियों की इस सक्रियता पर अपनी गहरी प्रसन्नता व्यक्त की।