Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
princerajpr34
#बांका में आकाशीय बिजली ने मचाया कहर, कटोरिया में बालक की हुई मौत, चार झुलसे #BiharNews #socialnews #bankaprimenews
Banka, Banka
| Sep 26, 2026
#बांका
#biharnews
#socialnews
#bankaprimenews
MORE NEWS
#बांका सदर अस्पताल में #सिविल #सर्जन के देख रेख में एक को जीवन दान मिला...पीड़ित व्यक्ति ने धन्यवाद दिया.
Banka, Banka | Sep 26, 2026
#बांका जिले के मंदार पर्वत पर छेड़खानी का वीडियो वायरल मामले में एसपी अमितेश कुमार ने मीडिया को किया संबोधित #BiharNews #videosvirales
Banka, Banka | Sep 26, 2026
#बांका जिले में लगातार बारिश से चांदन नदी का जलस्तर बढ़ा, 27 सितंबर तक बारिश का अलर्ट #videosvirales #WeatherUpdate #facebookreelsviral
Banka, Banka | Sep 26, 2026
#बांका में 27 सितंबर तक बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की #videosvirales #WeatherUpdate #RainAlert
Banka, Banka | Sep 26, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में आज आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक समाहरणालय के मिनी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण, ई-केवाईसी तथा सीएमआर गोदामों की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में समीक्षा के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि SMART PDS के तहत नए राशन कार्ड निर्माण की उपलब्धि सितंबर माह में 57.31 प्रतिशत रही। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि NFSA के तहत खाद्यान्न वितरण की उपलब्धि को और बेहतर करते हुए शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। साथ ही, नए राशन कार्ड निर्माण एवं ई-केवाईसी से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए। SIO डिस्पैच में 100 प्रतिशत उपलब्धि को बनाए रखने तथा आयुष्मान कार्ड के सत्यापन में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया। संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा गया। समीक्षा के दौरान सितंबर 2026 माह के खाद्यान्न वितरण को 30 सितंबर 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रत्येक माह की 20 तारीख तक शत प्रतिशत खाद्यान्न वितरण पूर्ण करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। बैठक में अक्टूबर 2026 माह के खाद्यान्न को 30 सितंबर 2026 तक जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं तक हर हाल में पहुंचाने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही राशन के पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण को पीओएस मशीन/पॉस डिजिटल प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ई-केवाईसी (e-KYC) अभियान को मिशन मोड में संचालित करने तथा शेष राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी 30 सितंबर 2026 तक शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में खाद्यान्न की गुणवत्ता एवं सीएमआर गोदामों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कुछ गोदामों, जैसे बेलहर आदि में खाद्यान्न की गुणवत्ता निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने की बात सामने आई। इस पर केवल गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न का ही वितरण सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं से संबंधित आयुष्मान कार्ड बनाने योग्य लाभुकों की सूची तैयार करने तथा मिशन मोड में आयुष्मान कार्ड निर्गत कराने के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यपालक सहायकों, सीएचसी सेंटर एवं जन वितरण प्रणाली के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
Banka, Bihar | Sep 26, 2026
बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 14 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। #CMSamrat #samratchoudhary
Banka, Bihar | Sep 26, 2026
बांका प्रखंड अंतर्गत लकड़ीकोला पंचायत के महेशाडीह पंचायत भवन में श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल ने की। विकास शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 22 जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय अथवा अन्य कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। विकास शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आंगनबाड़ी से संबंधित सेवाएं, जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित कुल 22 योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित लाभ एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभुकों के बीच योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन के सीधे गांव तक पहुंचने से ग्रामीणों में विशेष प्रसन्नता एवं विश्वास का भाव देखने को मिला। ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को स्थानीय स्तर पर सुना गया तथा संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी एवं पात्र लाभुकों को लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समरसता, भाईचारे और समानता का संदेश देते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग दिखाया था। उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए विकास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विकास शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, इसी उद्देश्य से प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गुरुवार को आयोजित होने वाले विकास शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने तथा पात्र लाभुकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे विकास शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएं।
Banka, Bihar | Sep 26, 2026
PBL को कक्षा-कक्ष में गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में बाँका की नई पहल जनवरी 2026 से राज्य में लगातार प्रथम स्थान पर है बाँका; जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी टीम के साथ समीक्षा-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित बाँका। प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग (PBL) के क्रियान्वयन में बिहार के 38 जिलों में जनवरी 2026 से लगातार प्रथम स्थान पर बने बाँका जिले ने अब इस उपलब्धि को कक्षा-कक्ष में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं बेहतर अधिगम परिणामों में बदलने की दिशा में पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के सभागार में जिला एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी टीम के सदस्यों के लिए समीक्षा-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी 11 प्रखंडों से जिला एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी टीम के सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री देव नारायण पंडित ने की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,समग्र शिक्षा फारूक़ रहमान, जिला गुणवत्ता शिक्षा समन्वयक श्री मनोहर सिंह सहित शिक्षा , इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन एवं मंत्रा फॉर चेंज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में PBL के संचालन को केवल गतिविधि या प्रोजेक्ट निर्माण तक सीमित न रखते हुए उसे बच्चों के वास्तविक सीखने, अवधारणात्मक समझ, सक्रिय सहभागिता और अधिगम परिणामों से जोड़ना रहा। बैठक में PBL की वर्तमान स्थिति की प्रखंड वार समीक्षा करते हुए गणित एवं विज्ञान विषयों में गतिविधि-आधारित परियोजनाओं के माध्यम से बच्चों को सीखने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री देव नारायण पंडित ने बाँका जिले के PBL में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षकों एवं तकनीकी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि PBL का उद्देश्य केवल बच्चों से मॉडल, चार्ट या प्रोजेक्ट तैयार करवाना नहीं है, बल्कि प्रोजेक्ट की पूरी प्रक्रिया के दौरान बच्चों को सोचने, प्रश्न करने, खोज करने, समझने और अपनी सीख को व्यवहार में प्रदर्शित करने का अवसर देना है। उन्होंने तकनीकी टीम के सदस्यों से अपने-अपने प्रखंडों में गुणवत्तापूर्ण PBL को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों को आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने का आह्वान किया। कार्यशाला में टीचर सक्सेस फ्रेमवर्क (TSF) के विभिन्न आयामों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पाठ योजना एवं सुगमता, समझ की जाँच, विद्यार्थी सहभागिता, सीखने के लिए समय, कक्षा संस्कृति एवं प्रबंधन, आकलन एवं प्रतिपुष्टि तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग जैसे पहलुओं को PBL की गुणवत्ता से जोड़कर समझाया गया। तकनीकी टीम के सदस्यों को इस बात पर विशेष रूप से आह्वान किया गया कि विद्यालय भ्रमण एवं तकनीकी सहयोग के दौरान यह भी देखा जाए कि बच्चों ने वास्तव में क्या सीखा और उस सीख का प्रमाण कक्षा में किस रूप में दिखाई दे रहा है। बैठक में PBL के माध्यम से गणित एवं विज्ञान में सीखने के परिणामों को बेहतर करने के लिए प्रखंड स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा हुई। तकनीकी टीम के सदस्यों को अपने-अपने प्रखंडों में विद्यालयों को सहयोग प्रदान करने, गतिविधि आधारित परियोजनाओं के संचालन को बढ़ावा देने तथा बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला के दौरान समुदाय एवं अभिभावकों की भागीदारी को भी PBL की सफलता के लिए महत्वपूर्ण माना गया। चर्चा हुई कि बच्चों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट एवं मॉडल को अभिभावकों और समुदाय के साथ साझा किया जाए, ताकि विद्यालय में हो रही सीखने की प्रक्रिया से अभिभावक भी जुड़ सकें और बच्चों के सीखने को घर एवं समुदाय के स्तर पर भी प्रोत्साहन मिल सके। इसके साथ ही PBL से संबंधित अन्वेषण एवं सीखने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। तकनीकी टीम के सदस्यों के साथ यह समझ विकसित करने का प्रयास किया गया कि बच्चों को किसी समस्या या विषय पर स्वयं सोचने, प्रश्न करने, जानकारी जुटाने, प्रयोग करने और समाधान तक पहुँचने के अवसर किस प्रकार दिए जा सकते हैं। कार्यशाला का संचालन एवं समन्वय शिक्षा विभाग के साथ इन्वॉल्व लर्निंग सॉल्यूशंस फाउंडेशन एवं मंत्रा फॉर चेंज के सदस्यों द्वारा सुनियोजित रूप से किया गया। बैठक के अंत में तकनीकी टीम के सदस्यों ने अपने-अपने प्रखंडों में PBL के गुणवत्तापूर्ण संचालन के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। गौरतलब है कि बाँका जिला जनवरी 2026 से बिहार के 38 जिलों में PBL के क्रियान्वयन में लगातार प्रथम स्थान पर बना हुआ है। अब जिला प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं का प्रयास है कि राज्य स्तर पर प्राप्त यह उपलब्धि केवल रैंकिंग तक सीमित न रहे, बल्कि जिले के विद्यालयों की कक्षा-कक्ष की वास्तविकता में भी दिखाई दे। इसके माध्यम से बच्चों में गणित एवं विज्ञान के प्रति समझ विकसित करने के साथ-साथ उनकी जिज्ञासा, सहभागिता, समस्या-समाधान क्षमता और सीखने के परिणामों में निरंतर सुधार लाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
Banka, Bihar | Sep 26, 2026