रजौली: लोमस ऋषि पहाड़ी के पास ड्राइविंग सीखने निकले किशोर की टेम्पो पलटने से मौत, साथी गंभीर घायल
Rajauli, Nawada | Jun 26, 2026 रजौली थाना क्षेत्र के लोमस ऋषि पहाड़ी के पास गुरुवार शाम टेम्पो पलटने से डीह रजौली निवासी 16 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत हो गई। हादसे में 15 वर्षीय प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।