बगहा: बगहा में आगामी चुनाव को सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की बैठक हुई संपन्न
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। इसके मद्देनजर तैयारी को लेकर प्रखंड बगहा एक में सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड बगहा एक के बीडीओ प्रदीप कुमार ने की जिसमें चुनाव तैयारी की समीक्षा की गई। बीडीओ ने बताया कि बगहा विधानसभा क्षेत्र में 239 मतदान केंद्र बनाया गया है ।