पुवायां: अम्बेडकर जयंती पर भाकियू चढूनी ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
पुवायां में अम्बेडकर जयंती के मौके पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। किसानों ने गेहूं खरीद में लापरवाही, मक्का की एमएसपी पर खरीद, मिलों की अवैध कटौती, जर्जर स्कूल भवन, खराब सड़कों और स्मार्ट मीटर हटवानी की मांग की है