रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। रामगढ़ पचवारा थानाधिकारी मदन लाल ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए गए अभियान के तहत 6 माह से फरार स्थाई वारंटी काडूराम पुत्र रामलाल रैगर, उम्र 30 साल, निवासी गोलपुर थाना बौंली, जिला सवाईमाधोपुर को गिरफ्तार किया गया है।