बागपत: बली के किसानों ने खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए राज्यमंत्री को पत्र भेजा
रविवार की दोपहर करीब चार बजे ग्राम बली निवासी किसान प्रदीप कुमार के मुताबिक ट्रांसफार्मर खराब हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उसे बदला नहीं गया है, जिससे सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बताया कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।