सोमवार को शिवपुर में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।