दुष्यंत गौतम की तहरीर पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार!
भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को डालनवाला पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में यह कार्रवाई की गई है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के संदर्भ में दुष्यंत गौतम पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। लंबे समय से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने उन्हें बुग्गावाला से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद सुरेश राठौर से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां अदालत के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई होगी।
#SureshRathore #DushyantGautam #DehradunPolice #Haridwar #UttarakhandPolitics #BreakingNews