शाहबाद: बासित नगर के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मारी, बाइक सवार घायल
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अनगपुर मार्ग पर बासित नगर के निकट सोमवार को रात 8:00 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांट थाना क्षेत्र के ग्राम नवरोज पुर निवासी दिलीप बाइक से अपने घर वापस जा रहा था तभी दुर्घटना हुई।