दमयंती नगर: सूखी पिपरिया में घर में घुसकर लाखों की लूट, 8 तोला सोने के जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीएसपी एच आर पांडे ने दी जानकारी
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम सूखी पिपरिया में शुक्रवार-शनिवार की रात अज्ञात बदमाश विजय जैन के घर में घुसकर करीब 8 तोला सोने के जेवर और नकदी लूट ले गए। लूटे गए सामान की कीमत 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर एसपी आनंद कलादगी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।