शिवपुरी नगर: पिपरसमा मंडी में तौल में धांधली, व्यापारियों द्वारा किसानों की कमाई पर डाका, पीड़ित ने कलेक्टर से की शिकायत
शिवपुरी जिले की मंडी में तौल में गड़बड़ी कर किसानों को कम भुगतान देने का मामला सामने आया है। ग्राम पिपरसमां के किसान दीपक धाकड़ ने आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत की है। किसान का आरोप है कि मंडी में 42 किलो की तौल होने के बावजूद किसानों को केवल 40 किलो का ही भुगतान दिया जा रहा है।