जमुई: सिकंदरा पुरानी चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नाबालिग की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jamui, Jamui | Jul 12, 2026 पुरानी चौक के पास रविवार की सुबह 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक नाबालिग बुरी तरह घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से नाबालिग की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन न्यूरो सर्जन के पास निजी क्लिनिक जाने के दौरान ही नाबालिग की मौत हो गई।