नवादा: नवादा में बिना नंबर वाले 18 ई-रिक्शा जब्त, यातायात थाना की कार्रवाई, शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की कोशिश
Nawada, Nawada | Jul 8, 2026 नवादा: शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात थाना प्रभारी विद्या शंकर कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के संचालित 18 ई-रिक्शा को पकड़कर सत्यापन के लिए यातायात थाना लाया गया।