उज्जैन शहर: मिशन कम्पाउंड में कार का कांच तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकाला और ₹10 हजार की भरपाई करवाई
कार के कांच फोड़कर दहशत फैलाने की वारदात करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से कार मालिक को 10 हजार रुपए की नुकसान भरपाई भी दिलवाई। इसके बाद आरोपी का घटना स्थल क्षेत्र में जुलूस निकालते हुए उठक-बैठक भी लगवाई गई। मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।