मीनापुर: मीनापुर थाने से गिरफ्तार आरोपी हथकड़ी खिसकाकर फरार, पुलिस पकड़ने में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना में पुलिस की कस्टडी से पिस्टल के साथ गिरफ्तार आरोपित रविवार दोपहर करीब 3 बजे में फरार हो गया। इस दौरान थाना पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के शनिवार देर शाम पुलिस ने मुस्तफागंज बाजार पर हवाई फायरिंग करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया था। फरार आरोपित अलीनेउरा निवासी मुकेश कुमार बताया गया है।