जांजगीर: जनदर्शन में पहुंचे 74 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और मांगों को संवेदनशीलता के साथ सुना। जनदर्शन में कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।