ऊन: शामली के गंदेवड़ा संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर आस्था की डुबकी लगाई
Un, Shamli | Jun 24, 2026 बुधवार को गंगा दशहरा पर्व पर शामली के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में स्थित गंदेवड़ा संगम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। दिन भर हजारों श्रद्धालुओं ने संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोग विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते दिखाई दिए और कई स्थानों पर कथाओं का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा भी इंतजामात किए गए।