मधेपुरा: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद मधेपुरा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत के बाद मधेपुरा जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सोमवार को कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जोरदार जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई व झालमुड़ी खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।