पथरिया: सतपारा में अवैध शराब का भंडाफोड़, संगठन के छापे से हड़कंप, 3 पेटी शराब छोड़ तस्कर फरार
Patharia, Damoh | May 24, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सतपारा में रविवार शाम भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई करते हुए 3 पेटी अवैध शराब पकड़ ली। संगठन को शराब परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी की। मौके पर आरोपी शराब की पेटियां छोड़कर फरार हो गया। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।