गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: संदिग्ध नकली और नशीली दवाओं की बरामदगी, 6 गिरफ्तार, Trackon Courier से होती थी सप्लाई
गया पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में संदिग्ध/नकली दवाइयों के भंडारण और बिक्री का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर-1 और कोतवाली थाना पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम के द्वारा पिपरपांती में छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध नकली दवा जब्त की गई।